What is Music in Hindi? सुव्यवस्थित ध्वनि जो रस की सृष्टि करे संगीत कहलाती है। गायन, वादन व नृत्य ये तीनों ही संगीत हैं। भारतीय संगीत: भारतीय संगीत का जन्म वेद के उच्चारण मे देखा जा सकता है। ४००० ईसा पूर्व के आस पास ऋग्वेद कि रचना की गयी थीं । शुरू मे इसका उच्चारण एक हि स्वर मे किया जाता था, लेकिन बाद मे इसके उच्चारण मे तीन स्वरों का प्रयोग होने लगा । इनमे एक मुख्य स्वर और दो उपस्वर उदात्त एवं अनुदात्त का प्रयोग होने लगा । संगीत का सबसे प्राचीनतम ग्रन्थ भरत मुनि का नाट्यशास्त्र है । अन्य ग्रन्थ हैं: बृहद्देशी, दत्तिलम्, संगीतरत्नाकर । हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत भारतीय शास्त्रीय संगीत के दो प्रमुख आयाोमों में से एक है । दूसरा प्रमुख आयाम है - कर्नाटक संगीत । 11वीं और 12वीं शताब्दी में मुस्लिम सभ्यता के प्रसार ने भारतीय संगीत की दिशा को नया आयाम दिया। यह दिशा प्रोफेसर ललित किशोर सिंह के अनुसार यूनानी पायथागॉरस के ग्राम व अरबी फ़ारसी ग्राम के अनुरूप आधुनिक बिलावल ठाठ की स्थापना मानी जा सकती है। इससे पूर्व काफी ठाठ शुद्ध मेल था। किंतु शुद्ध मेल के अतिरिक्त उत्तर भारतीय संगीत में अरबी-फ़ारसी अथवा अन्य विदेशी संगीत का कोई दूसरा प्रभाव नहीं पड़ा। "मध्यकालीन मुसलमान गायकों और नायकों ने भारतीय संस्कारों को बनाए रखा।" राजदरबार संगीत के प्रमुख संरक्षक बने और जहां अनेक शासकों ने प्राचीन भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा को प्रोत्साहन दिया वहीं अपनी आवश्यकता और रुचि के अनुसार उन्होंने इसमें अनेक परिवर्तन भी किए। हिंदुस्तानी संगीत केवल उत्तर भारत का ही नहीं। बांगलादेश और पाकिस्तान का भी शास्त्रीय संगीत है। कर्नाटक संगीत: कर्नाटक संगीत या संस्कृत में कर्णाटक सङ्गीतं भारत के शास्त्रीय संगीत की दक्षिण भारतीय शैली का नाम है, जो उत्तरी भारत की शैली हिन्दुस्तानी संगीत से काफी अलग है। कर्नाटक संगीत ज्यादातर भक्ति संगीत के रूप में होता है और ज्यादातर रचनाएँ हिन्दू देवी देवताओं को संबोधित होता है। इसके अलावा कुछ हिस्सा प्रेम और अन्य सामाजिक मुद्दों को भी समर्पित होता है। जैसा कि आमतौर पर भारतीय संगीत मे होता है, कर्नाटक संगीत के भी दो मुख्य तत्व राग और ताल होता है। The information has been extracted from Wikipedia, please refer to it for more information. MASHOOKA |
Add your content here